Homeझारखंडऑटो में बैठे यात्री को सुनसान जगह ले गए, रांची में चाकू...

ऑटो में बैठे यात्री को सुनसान जगह ले गए, रांची में चाकू दिखाकर की लूट ; चालक समेत 2 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची में ऑटो चालक और उसके साथी पर 61 वर्षीय यात्री से चाकू के बल पर लूट करने का आरोप लगा है। घटना 10 सितंबर की रात की है। पुलिस के अनुसार मो. अनजार अहमद गया जी से लौट रहे थे और रात करीब 9 बजे बटी मोड़ के पास एक ऑटो में सवार हुए।

- Advertisement -

ऑटो में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति पहले से बैठा था। यात्री को अरगोड़ा जाना था, लेकिन पुलिस के मुताबिक हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंचने के बाद चालक ने मुख्य सड़क छोड़ दी और ऑटो को एक सुनसान जगह की ओर ले गया।

- Advertisement -

चाकू दिखाकर 22 हजार रुपये और मोबाइल लूटा

पुलिस के अनुसार सुनसान जगह पर चालक और उसके साथियों ने चाकू का भय दिखाकर मो. अनजार अहमद के साथ मारपीट की। इसके बाद उनसे 22 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और कुछ जरूरी दस्तावेज लूट लिए गए।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में 10 सितंबर को कांड संख्या 242/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत केस दर्ज किया गया है।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और केस के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाई गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो चालक मोनी सिंह उर्फ पाजी उर्फ मनवीर सिंह और चिकू कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ऑटो और लूट का सामान बरामद किया गया।

ऑटो समेत कई मोबाइल और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से JH01DU9814 नंबर का ऑटो बरामद किया है। इसके अलावा VIVO Y20A, Redmi Note 10T 5G और Narzo कंपनी के मोबाइल फोन भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार HP कंपनी का लैपटॉप बैग, कपड़े और 6 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

एक आरोपी पर पहले से कई केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चिकू कुमार यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लालपुर, बरियातू, सुखदेवनगर, गोंदा और कांके थाने में अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...