Homeबिहारपटना MLC चुनाव में अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का...

पटना MLC चुनाव में अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, विक्रम में JCB से हुई फूलों की बारिश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। JDU के मोकामा विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार को अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पटना ग्रामीण इलाके में प्रचार अभियान पर निकले।

- Advertisement -

जन सुराज ने पटना स्नातक सीट से डॉ. अनुज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला JDU के मौजूदा MLC नीरज कुमार से है। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं।

- Advertisement -

विक्रम में JCB से हुई फूलों की बारिश

प्रचार अभियान के दौरान विक्रम में अनंत सिंह का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान JCB मशीन से फूलों की बारिश की गई। बड़ी संख्या में समर्थक उनके काफिले के साथ नजर आए।

अनंत सिंह की यह सक्रियता पटना स्नातक सीट के चुनावी मुकाबले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले भी वह अनुज सिंह के नामांकन के दौरान उनके साथ खुले वाहन में नजर आए थे।

‘अनुज सिंह को जीत का आशीर्वाद दें’

प्रचार के दौरान अनंत सिंह ने लोगों से डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा, “आशीर्वाद दीजिए और हमारे भाई अनुज सिंह को जीत और बाकी लोगों की जमानत जब्त करें।”

उनका यह बयान चुनाव में उनके खुले तौर पर जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरने को दर्शाता है। हालांकि, जन सुराज अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि अनंत सिंह पार्टी में नहीं हैं और पार्टी अपने उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लड़ रही है।

नौबतपुर से बिहटा तक प्रचार

अनंत सिंह के निर्धारित प्रचार अभियान में नौबतपुर, पालीगंज, दुल्हिनबाजार और विक्रम शामिल हैं। इसके बाद अभियान का समापन बिहटा में किया जाएगा। इस दौरान वह समर्थकों और मतदाताओं से संपर्क कर अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होना है, जबकि मतगणना और परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...