Homeबिहारपितृपक्ष मेले में अर्श हॉस्पिटल की पहल, निःशुल्क चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस...

पितृपक्ष मेले में अर्श हॉस्पिटल की पहल, निःशुल्क चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस सेवा शुरू

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

गयाजी: पितृपक्ष मेला-2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर्षेय हरिहंत फाउंडेशन के तत्वावधान में एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से पहल की गई है। विष्णुपद मंदिर के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू किया गया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

- Advertisement -

विष्णुपद मंदिर के पास शुरू हुआ निःशुल्क चिकित्सा शिविर

चिकित्सा शिविर का उद्घाटन गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार, पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, शांति निकेतन एकेडमी के निदेशक हरि प्रपन्ना, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद भदानी और अर्श हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

- Advertisement -

शिविर के माध्यम से पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। मेला अवधि के दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के गया पहुंचने को देखते हुए इस पहल को स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है।

जरूरत पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचाए जाएंगे मरीज

अर्श हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। किसी मरीज को अस्पताल में आगे की चिकित्सा की जरूरत पड़ने पर उसे निःशुल्क एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर अस्पताल के मार्केटिंग हेड अमर पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...