Homeभारतभारत में 100 अरब डॉलर के निवेश का प्लान!, PM मोदी से...

भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश का प्लान!, PM मोदी से मिले स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

New Delhi: भारत और स्विट्जरलैंड के रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन के बीच सोमवार को अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश से लेकर लोगों की आवाजाही और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तक कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर चर्चा की।

- Advertisement -

स्विस राष्ट्रपति पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। हालांकि इस साल वह दूसरी बार भारत आए हैं। इससे पहले फरवरी में वह AI Impact Summit में हिस्सा लेने भारत पहुंचे थे।

- Advertisement -

राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली पहुंचने के बाद राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया।

इसके बाद पार्मेलिन राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्विस राष्ट्रपति की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मोदी-पार्मेलिन की बैठक में इन मुद्दों पर फोकस

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन की बातचीत का एजेंडा काफी व्यापक रहा। दोनों नेताओं ने भारत और स्विट्जरलैंड के मौजूदा रिश्तों की समीक्षा करने के साथ भविष्य में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

व्यापार, निवेश, आवागमन और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियां बातचीत के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहीं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, दोनों नेताओं के सामने भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के अलग-अलग क्षेत्रों को मजबूत करने का व्यापक एजेंडा था।

जयशंकर से भी मिले स्विस राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से मुलाकात की।

दोनों के बीच भारत और स्विट्जरलैंड के द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के बाद जयशंकर ने भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते यानी TEPA को आधार बनाकर दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की पार्मेलिन की प्रतिबद्धता की सराहना की।

100 अरब डॉलर का निवेश बन सकता है गेम चेंजर

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ यानी EFTA के बीच मार्च 2024 में एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौता हुआ था। इस समझौते तक पहुंचने में करीब 16 साल की बातचीत लगी थी।

EFTA में स्विट्जरलैंड के अलावा आइसलैंड, लिकटेंस्टीन और नॉर्वे शामिल हैं।

इस समझौते के तहत EFTA देशों की अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश की योजना है। ऐसे में आने वाले वर्षों में भारत और स्विट्जरलैंड के आर्थिक रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारत में काम कर रहीं 330 से ज्यादा स्विस कंपनियां

भारत और स्विट्जरलैंड के कारोबारी रिश्ते पहले से काफी मजबूत हैं। भारत में 330 से ज्यादा स्विस कंपनियां काम कर रही हैं।

इन कंपनियों की इंजीनियरिंग, सर्विस, केमिकल और फार्मा जैसे क्षेत्रों में मौजूदगी है।

दूसरी तरफ भारतीय कंपनियां भी स्विट्जरलैंड में IT, फार्मा और मशीनरी समेत कई क्षेत्रों में कारोबार कर रही हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू से भी होगी मुलाकात

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू स्विस राष्ट्रपति के सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी भी करेंगी। पार्मेलिन की इस यात्रा से भारत और स्विट्जरलैंड के बीच निवेश और कारोबार के साथ नई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साझेदारी को और आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...