Homeझारखंडदशहरा पर बिहार में जाम छलकाने का प्लान फ्लॉप, चतरा में 1728...

दशहरा पर बिहार में जाम छलकाने का प्लान फ्लॉप, चतरा में 1728 लीटर अवैध शराब बरामद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा पुलिस ने त्योहारों के सीजन में शराब माफियाओं के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए हजारीबाग से बिहार के गया ले जाई जा रही 20 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप को वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है। शातिर तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए पिकअप वैन पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘डाक-पार्सल’ लिखवा रखा था, ताकि रास्ते में कोई चेकिंग न हो।

- Advertisement -

जोरी थाना गेट के पास चेकिंग में फंसी गाड़ी

पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर जोरी थाना गेट के पास रूटीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदेह होने पर ‘डाक-पार्सल’ लिखी सफेद रंग की पिकअप वैन (JH10CD 8835) को रोका गया। जब पुलिस टीम ने वैन के पिछले हिस्से को खोलकर तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। वैन में डाक के सामान की जगह ‘ऑफिसर्स चॉइस’ ब्रांड की शराब की पेटियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं।

- Advertisement -

200 कार्टन शराब जब्त, बिहार का ड्राइवर गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने कुल 200 कार्टन (लगभग 1728 लीटर) अवैध शराब बरामद की, जिसकी बाजार में कुल कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वैन चालक विकास कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जो बिहार के सारण जिले का रहने वाला है।

हजारीबाग से गया में खपाने की थी प्लानिंग

पूछताछ में गिरफ्तार ड्राइवर ने कबूल किया कि शराब की यह पूरी खेप हजारीबाग से लोड की गई थी। इसे वशिष्ठ नगर के रास्ते बिहार के गया ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। वशिष्ठ नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। चतरा पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र (इंटेलीजेंस) ने स्मगलरों के इस पूरे प्लान पर पानी फेर दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...