Homeझारखंडरांची में T-20 मैच को लेकर पुलिस तैयार, ट्रैफिक रूट और पार्किंग...

रांची में T-20 मैच को लेकर पुलिस तैयार, ट्रैफिक रूट और पार्किंग को लेकर जारी हुए निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले को लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर दर्शकों की सुविधा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था तक, हर पहलू पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने गहन मंथन किया है।

- Advertisement -

सुरक्षा व्यवस्था को दिया गया अंतिम रूप

मैच के दौरान सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और एएसपी कोतवाली निखिल राय समेत कई डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में स्टेडियम की सुरक्षा, खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटल की सुरक्षा और दर्शकों की एंट्री-एग्जिट से जुड़े हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई।

- Advertisement -

एयरपोर्ट से स्टेडियम तक बनेगा स्पेशल कॉरिडोर

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के एयरपोर्ट से होटल पहुंचने और होटल से स्टेडियम तक आने-जाने के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं। इन रूट्स पर पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम परिसर में पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और दर्शकों की निगरानी के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

शांतिपूर्ण माहौल में मैच कराने की तैयारी

सिटी SP पारस राणा ने बताया कि रांची पुलिस का पूरा फोकस मैच को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने पर है। इसके लिए स्टेडियम से लेकर होटल और एयरपोर्ट रूट तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया जा रहा है। साथ ही शहर के अन्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बल मुस्तैद रहेंगे।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...