Homeझारखंडगिरिडीह में पुलिस अधिकारी के बेटे की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

गिरिडीह में पुलिस अधिकारी के बेटे की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गिरिडीह डुमरी मार्ग स्थित बंदरकुप्पी में देर रात एक पुलिस अधिकारी के तेईस वर्षीय बेटे की बेरहमी से लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शहर के राजेंद्र नगर निवासी रितिक यादव उर्फ बंटी के रूप में की गई है। इस हमले में उसके दो साथी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से निकल गए।

- Advertisement -

मैगी खाने के दौरान शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी रितिक यादव अपने दो दोस्तों शुभम यादव और राजा के साथ बंदरकुप्पी स्थित एक दुकान पर मैगी खाने गया हुआ था। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज नावाडीह निवासी सतीश यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआती विवाद में सतीश यादव ने उन पर हमला किया। इसके कुछ ही देर बाद वह अपने करीब आठ अन्य साथियों को लाठी और डंडे लेकर मौके पर बुला लाया।

- Advertisement -

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

आरोपियों ने दुकान पर पहुंचते ही रितिक यादव और उसके दोनों दोस्तों पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले के दौरान रितिक के साथी शुभम और राजा किसी तरह भाग निकले, लेकिन रितिक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। अत्यधिक चोट लगने के कारण उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मुख्य आरोपी सतीश यादव और उसके साथी शव को गिरिडीह की ओर जाने वाले रास्ते में जोड़ापहाड़ी के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

तीन आरोपी हिरासत में, जांच जारी

देर रात जब परिजनों और दोस्तों को घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत जोड़ापहाड़ी पहुंचे और रितिक को उठाकर सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और झामुमो नेता रॉकी सिंह अस्पताल पहुंचे। वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के पिता को घटना की सूचना दे दी है और मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...