Homeझारखंडगोड्डा में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों के...

गोड्डा में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Godda: गोड्डा जिले में आगामी दुर्गा पूजा और मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा पूजा मेला प्रांगण में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने की, जबकि मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों और पूजा समिति के सदस्यों ने सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की।

- Advertisement -

मेला परिसर में सीसीटीवी से निगरानी

एसडीपीओ वरुण रजक ने बैठक के दौरान कहा कि मेला परिसर में सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स की तैनाती की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र में हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की भी तैनाती होगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

- Advertisement -

अफवाह और असामाजिक तत्वों पर सख्ती

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज ने कहा कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी तरह की भ्रामक, फर्जी या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विसर्जन और प्राथमिक चिकित्सा के निर्देश

बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने मेला समिति को प्राथमिक उपचार और अग्निशमन की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी विशेष सावधानियां बरतने को कहा गया है। विसर्जन के दौरान नदी में उतरने के लिए सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करने की अपील की गई है और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही विसर्जन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...