Homeबिहारमहिला सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर विशेष अभियान, मनचले हुए डिटेन

महिला सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर विशेष अभियान, मनचले हुए डिटेन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

shivhar: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्कूल-कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर और यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस ने जिले में विशेष संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिले के कई संवेदनशील इलाकों में गश्त और वाहन जांच की गई।

- Advertisement -

अभियान में एसडीपीओ अनुशील कुमार, डीएसपी साइबर ईशानी सिन्हा, डीएसपी यातायात भाई भरत कुमार, जिले के सभी थानाध्यक्ष, ‘पुलिस दीदी’ टीम और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल रहे।

- Advertisement -

जीरो माइल से चमनपुर चौक तक जांच

पुलिस टीम ने शहर के जीरो माइल चौक, नवाब हाई स्कूल के आसपास, चमनपुर चौक समेत कई सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं और आम लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया।

पुलिस ने लोगों से उनकी समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली। साथ ही स्कूल-कॉलेजों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई।

85 मामलों में कार्रवाई, 2.08 लाख रुपये का जुर्माना

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन समेत कुल 85 मामलों में कार्रवाई की गई। इन मामलों में 2 लाख 8 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट और पंजीकरण के पाए गए 13 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय जरूरी दस्तावेज रखने की अपील की।

19 मनचले और असामाजिक तत्व डिटेन

अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले 19 मनचलों और असामाजिक तत्वों को डिटेन किया गया। पुलिस के मुताबिक, इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

वाहन जांच के दौरान शहर के कुछ चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों में भी कार्रवाई को लेकर हलचल देखने को मिली। चालान से बचने के लिए कई वाहन चालक पुलिस की जांच से बचने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

(नवीन पांडेय की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...