Homeझारखंडगुमला में युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्रभास्कर कुजूर...

गुमला में युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में प्रभास्कर कुजूर गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Gumla: गुमला में युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने का डर दिखाकर 15.17 लाख रुपये वसूलने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी प्रभास्कर कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर यह कार्रवाई की गई है। पीड़िता के मुताबिक साल 2025 में जब वह 17 साल की थी, तब उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने नंबर लेकर सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ाया था।

- Advertisement -

बैंक खातों से 15.17 लाख का लेन-देन

आरोपी लगातार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता था। शिकायत में अलग-अलग तरीकों से करीब 15.17 लाख रुपये लेने और बैंक खातों के जरिए हुए लेन-देन की बात कही गई है। आरोप है कि आरोपी डरा-धमकाकर युवती को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाता था और उस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया था।

- Advertisement -

मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

आरोपी वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर दोबारा दबाव बनाता था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस डिजिटल साक्ष्यों, बैंक खातों के लेन-देन और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...