Homeबिहारपटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर बोले- ‘अनंत सिंह जन...

पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर बोले- ‘अनंत सिंह जन सुराज में नहीं हैं’

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की हो रही है, जहां जदयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह को खुला समर्थन दिया है। अनंत सिंह उनके लिए प्रचार भी कर रहे हैं। अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस समर्थन पर अपनी स्थिति साफ कर दी है।

- Advertisement -

‘अनंत सिंह हमारी पार्टी में नहीं हैं’

प्रशांत किशोर ने कहा कि अनंत सिंह फिलहाल जन सुराज का हिस्सा नहीं हैं। वह केवल पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों लोग जन सुराज का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन किसी के समर्थन करने का मतलब यह नहीं कि वह पार्टी में शामिल हो गया।

- Advertisement -

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर भविष्य में अनंत सिंह पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताते हैं, तब उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज अपने उम्मीदवार और अपनी विचारधारा के लिए जिम्मेदार है।

‘बाहुबली हो या कोई और, विचारधारा से जुड़िए’

अनंत सिंह के समर्थन को लेकर ‘बाहुबली’ की राजनीति पर सवाल पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य रोजगार, सातवें वेतनमान और शिक्षकों के सम्मान जैसे मुद्दों को लेकर लोगों को जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इन मुद्दों और जन सुराज की विचारधारा से सहमत है, वह पार्टी से जुड़ सकता है। उन्होंने साफ किया कि जन सुराज का प्रयास पिछले चार वर्षों से चल रहा है और इसमें किसी ‘बाहुबली’ या ‘धर्मबली’ की कोई विशेष भूमिका नहीं है।

“सभी से मांगेंगे समर्थन”

पटना स्नातक सीट से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि अलग-अलग समाजों के बुद्धिजीवी और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनावी प्रत्याशी हैं और सभी से समर्थन मांगेंगे।

वहीं, अनंत सिंह के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर प्रचार करने से यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। दोनों नेताओं के बीच पुराना राजनीतिक विवाद भी इस चुनाव में चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...