
Ranchi: रांची के RIMS के मेडिसिन ICU से मंगलवार सुबह एक कैदी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, कैदी को ब्रेन से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए पाकुड़ से RIMS लाया गया था। वह मेडिसिन ICU में भर्ती था।

सुबह करीब 4 बजे हुआ फरार
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कैदी ने पेशाब करने के लिए बाथरूम जाने की बात कही। इसके बाद वह बाथरूम गया और सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही RIMS में हड़कंप मच गया।

अधीक्षक पहुंचे ICU
कैदी के फरार होने की सूचना मिलने के बाद RIMS अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ मेडिसिन ICU पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।


