Homeझारखंडरामगढ़ में अवैध अंग्रेजी शराब का कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ में अवैध अंग्रेजी शराब का कारोबार, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। SP को मिली गुप्त सूचना के बाद SDPO आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऊपर खखरा के टोला पत्थलगढ़ा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

घर से मिला शराब बनाने का सामान

पुलिस के मुताबिक, 10 मई को दोनों आरोपियों के घर से बड़ी मात्रा में तैयार अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। इसके अलावा अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर, खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, शराब बनाने वाली मशीन और शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला था। इसी मामले में गोला थाना में FIR दर्ज की गई थी।

- Advertisement -

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारियां

SP मुकेश कुमार लुनायत ने सोमवार को बताया कि मामले में मनोज मुर्मू और भदरू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़े मुख्य शराब कारोबारी बिनोद साव को भी 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बिनोद साव बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह स्थित ततरी गांव का रहने वाला बताया गया है।

दो आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बाजुन मांझी उर्फ बाजुन हांसदा और जीवन मांझी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी ऊपर खखरा के टोला पत्थलगढ़ा से की गई। दोनों को मामले का प्राथमिक आरोपी बताया गया है।

कई पुलिस अधिकारी रहे टीम में शामिल

छापेमारी टीम में SDPO आलोक रंजन, गोला अंचल के पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, SI अमित कुमार, स्वामी रंजन ओझा, अनुसंधानकर्ता कुमार प्रभात रंजन, ASI संजय कुमार गोराई और बहादुर महतो समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...