
Ramgarh News: रामगढ़ में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने गुरुवार देर रात विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई रामगढ़ SP मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन फरार अभियुक्त और एक वारंटी शामिल है।

तीन फरार अभियुक्त और एक वारंटी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में सिरका के कौआबेड़ा निवासी लक्ष्मण प्रजापति और बड़कू प्रजापति उर्फ रामकुमार, सिरका बुधबाजार निवासी विशाल कुमार और हेसला निवासी वारंटी सुनील करमाली शामिल हैं।

कागजी प्रक्रिया के बाद भेजे गए जेल
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शुक्रवार को चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


