Homeझारखंडरामगढ़ में बदले कई थाना प्रभारी, SP मुकेश लुनायत ने जारी किया...

रामगढ़ में बदले कई थाना प्रभारी, SP मुकेश लुनायत ने जारी किया तबादला आदेश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh News : रामगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर पुलिस प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। SP मुकेश लुनायत के आदेश के बाद इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

- Advertisement -

तबादले के बाद कई अधिकारियों को थाना और ओपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र भेजा गया है।

- Advertisement -

कई थानों के बदले प्रभारी

जारी आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पाण्डेय को यातायात थाना रामगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार पाण्डेय को रामगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा इंस्पेक्टर रजत कुमार को गोला पुलिस अंचल का अंचल निरीक्षक और इंस्पेक्टर पंकज कुमार को मांडु पुलिस अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।

पतरातू से बरकाकाना तक नई जिम्मेदारी

सब इंस्पेक्टर विकास आर्यन को पतरातू थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अनन्त कुमार सिंह को बासल थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

रेणुका कुमारी दास को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिवलाल गुप्ता को भुरकुंडा ओपी और रौशन बाड़ा को बरकाकाना ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये अधिकारी पुलिस केंद्र भेजे गए

तबादला आदेश के तहत कैलाश कुमार, उपेंद्र कुमार, वीणा कुमार और उमाशंकर वर्मा को पुलिस केंद्र भेजा गया है।

इंस्पेक्टर

नवीन प्रकाश पाण्डेय – थाना प्रभारी, यातायात, रामगढ़
गजेन्द्र कुमार पाण्डेय – थाना प्रभारी, रामगढ़
रजत कुमार – पुलिस अंचल निरीक्षक, गोला
पंकज कुमार – पुलिस अंचल निरीक्षक, मांडु

सब इंस्पेक्टर

विकास आर्यन – थाना प्रभारी, पतरातू
अनन्त कुमार सिंह – थाना प्रभारी, बासल
रेणुका कुमारी दास – थाना प्रभारी, महिला थाना
शिवलाल गुप्ता – ओपी प्रभारी, भुरकुंडा
रौशन बाड़ा – ओपी प्रभारी, बरकाकाना
कैलाश कुमार – पुलिस केंद्र
उपेंद्र कुमार – पुलिस केंद्र
वीणा कुमार – पुलिस केंद्र
उमाशंकर वर्मा – पुलिस केंद्र

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...