
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राजधानी रांची में गुरुवार शाम विशेष दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड भाजपा की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हजार दीये जलाए गए। कार्यक्रम को पार्टी की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

PM मोदी की तस्वीर वाली सैंड आर्ट बनी आकर्षण
अल्बर्ट एक्का चौक के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर आधारित विशेष सैंड आर्ट भी तैयार की गई। पुरी के सैंड आर्ट कलाकारों द्वारा बनाई गई इस कलाकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
दीयों की रोशनी और सैंड आर्ट की वजह से कार्यक्रम स्थल पर अलग ही नजारा देखने को मिला। लोगों ने इस कलाकृति को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जलाए दीये
कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं।
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे झारखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी के अनुसार, इन आयोजनों के जरिए प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।


