
Ranchi: दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा ‘A’ केबिन से राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं रेलवे लाइन को चालू करने का काम शुरू हो गया है। इसी के तहत बंडामुंडा ‘D’ केबिन में Non-Interlocking यानी NI का काम किया जाएगा।

इस काम का असर अक्टूबर की शुरुआत से मध्य तक रेल परिचालन पर पड़ेगा। टाटानगर, हटिया, हावड़ा और राउरकेला से होकर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

22 ट्रेनें रद्द, 37 सेवाएं प्रभावित
रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग तारीखों में कुल 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है। अप और डाउन मिलाकर इन ट्रेनों की 37 सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस और उत्कल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी न हो।
हटिया-राउरकेला समेत ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर और 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। इसके अलावा 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस और 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।
18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस और 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस, 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस और 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के अलावा 12812 हटिया-LTT मुंबई एक्सप्रेस और 12811 LTT मुंबई-हटिया एक्सप्रेस भी प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं।
इसके साथ ही 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस, 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस, 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस, 12836 SMVT बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस और 12835 हटिया-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।
18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस भी 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
किता-सिल्ली रेलखंड पर भी ब्लॉक
रांची रेलमंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में विकास कार्य के लिए भी ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान MEMU का परिचालन प्रभावित रहेगा।
13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान MEMU मंगलवार को गोमो स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी। इस वजह से गोमो और हटिया के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।


