Homeझारखंडशादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, चुटिया थाने...

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, चुटिया थाने में केस दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi News: चुटिया थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संदीप साहू के खिलाफ BNS की धारा 69 और 351 (3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

पीड़िता मूल रूप से सिल्ली की रहने वाली बताई गई है और चुटिया इलाके में एक दुकान में काम करती थी। इसी दौरान पास में काम करने वाले संदीप साहू से उसकी पहचान हुई। युवती का आरोप है कि बातचीत बढ़ने के बाद संदीप ने उससे शादी करने का भरोसा दिया और करीब एक महीने तक उसके साथ संबंध बनाए।

- Advertisement -

शादी की बात आई तो बदल गया रुख

पीड़िता के मुताबिक, 18 सितंबर को जब उसने संदीप पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती को कथित तौर पर पता चला कि संदीप पहले से शादीशुदा है। इस जानकारी के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

युवती का आरोप है कि शादी से इनकार करने का विरोध करने पर संदीप ने उसके साथ गाली-गलौज की। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने चुटिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...