Homeझारखंडरांची के डोरंडा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, महिला से धक्का-मुक्की...

रांची के डोरंडा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, महिला से धक्का-मुक्की और धमकी का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Doranda land dispute: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट, महिलाओं से धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सुरेंद्र प्रसाद की शिकायत पर डोरंडा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर में मोहन कुमार उर्फ मोनू, सोनू कुमार, पायल कुमारी उर्फ रानी कुमारी और मंजू देवी समेत 8 से 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

- Advertisement -

हिनू स्थित कीमती जमीन को लेकर चल रहा है पुराना विवाद

शिकायतकर्ता के अनुसार, पूरा विवाद हिनू स्थित खाता नंबर 175 और प्लॉट नंबर 719 व 720 की जमीन को लेकर है। सुरेंद्र प्रसाद का कहना है कि इस जमीन पर उनका कब्जा है और इसमें से 6 डिसमिल जमीन बेचने को लेकर पूर्व में एक समझौता हुआ था। बाद में पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला अदालत तक पहुंच गया। पीड़ित का आरोप है कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद दूसरे पक्ष के लोग बार-बार जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -

घर के सामने आकर काम कराने का विरोध करने पर बदसलूकी

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने जबरन विवादित जमीन पर काम शुरू करा दिया था। जब शिकायतकर्ता की मां ने वहां जाकर काम रोकने को कहा, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और बदसलूकी की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जब परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी वहां से हट गए, लेकिन बाद में दोबारा आकर धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, परिवार को सता रहा हमले का डर

पीड़ित सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को अपनी जान का खतरा सता रहा है और आगे भी जानलेवा हमला होने की आशंका है। डोरंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...