
Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश से जुड़ी अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की, जिसके दौरान भारी मात्रा में गोवंश और उससे जुड़े आपत्तिजनक सामान को जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, पूछताछ जारी
डोरंडा थाना क्षेत्र में गोवंश से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बिना वक्त गंवाए कार्रवाई की। मौके पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में गोवंश के साथ-साथ भारी मात्रा में गोवंश का चमड़ा भी बरामद किया है। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन मवेशियों को कहां से लाया गया था और बरामद चमड़े की सप्लाई आखिर कहां की जानी थी।

पूरे नेक्सेस को खंगालने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और बरामद किए गए गोवंश तथा चमड़े की कुल मात्रा का सटीक आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए संदिग्धों से मिलने वाली अहम जानकारियों और पूछताछ के आधार पर इस अवैध धंधे में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जल्द सामने आएगी और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगीl


