Homeझारखंडरांची में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, अस्पताल के पास...

रांची में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, अस्पताल के पास वारदात को देता था अंजाम

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

रांची: राजधानी रांची के अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल, एक लेडीज बैग और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

पुलिस की निगरानी में पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के आसपास लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक की टीमों को इलाके में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था।

- Advertisement -

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2026 को अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी के एक संदिग्ध को पकड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद लोअर बाजार थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 177/2026 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय आयुष गिरि के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम प्रमोद गिरी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का वर्तमान ठिकाना रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित चुरुलिया होटल है, जबकि वह मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के गंगापोल इलाके का रहने वाला है।

न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मुख्तार और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...