
Ranchi: रांची में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से भारी वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में लगातार दूसरे दिन विशेष जांच अभियान चलाया गया। नेवरी गोलचक्कर और तिलता चौक पर पुलिस ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सघन जांच की।

करीब 50 वाहनों के काटे गए चालान
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 50 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया।

दोबारा वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई
पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि सड़क किनारे दोबारा भारी वाहन खड़ा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से दूसरे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और जाम के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है।
SSP के निर्देश पर चल रहा अभियान
पुलिस के अनुसार यह अभियान SSP राकेश रंजन के निर्देश पर और ट्रैफिक SP राकेश सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी।


