
Ranchi: रांची जिले के अलग-अलग थाना और OP में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को जनशिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से उनकी शिकायतें और आवेदन लिए गए तथा उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की गई।

103 आवेदन मिले, 60 मामलों का हुआ निपटारा
पुलिस के अनुसार, जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न थानों में फरियादियों से करीब 103 मामले और आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 60 मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन शिकायतों का निष्पादन कर दिया।

दो FIR दर्ज, जांच शुरू
कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों में से दो मामलों में FIR भी दर्ज की गई है। FIR दर्ज होने के बाद दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बाकी मामलों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, जिन शिकायतों का तत्काल समाधान नहीं हो सका है, उनमें गुणवत्तापूर्ण जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


