
Ranchi: रांची में अपराध पर लगाम लगाने और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। SSP के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रांची जिले के बॉर्डर और प्रमुख एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।

बाहर जाने वाले रास्तों पर जांच
पुलिस की टीम जिले से बाहर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों की जांच कर रही है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का फोकस खास तौर पर ऐसे लोगों और वाहनों पर है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।

अपराधियों पर कार्रवाई की तैयारी
अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर नजर रखना और किसी वारदात को अंजाम देने के बाद जिले से बाहर निकलने की कोशिश करने वालों को रोकना है। इसके साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग भी की जा रही है।
रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट
बॉर्डर सीलिंग अभियान को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग चल रही है। अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच के साथ जरूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है।


