Homeझारखंडरांची में यहां किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश

रांची में यहां किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर झिरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शिवनगर झिरी निवासी पंकज चौधरी की 18 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी ने घरेलू विवाद से तंग आकर घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

- Advertisement -

परिजनों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटना के वक्त परिजनों को समय रहते इसकी भनक लग गई। परिजनों ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खोलकर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद आनन-फानन में उसे पास के अमृत हॉस्पिटल ले जाया गया।

- Advertisement -

सीएचसी से रिम्स (RIMS) किया गया रेफर

अमृत हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने रिया की स्थिति को बेहद गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रातू सीएचसी (CHC) रेफर कर दिया। रातू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे तत्काल रांची के रिम्स (RIMS) भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ऑटो चलाकर परिवार चलाते हैं पिता

जानकारी के अनुसार, पीड़िता रिया कुमारी अपने घर में तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उसके पिता पंकज चौधरी ऑटो चलाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...