
Ranchi University: रांची यूनिवर्सिटी (RU) ने वोकेशनल और सेल्फ-फाइनेंसिंग कोर्सेज में पढ़ा रहे 41 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को बड़ी राहत दी है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने विभिन्न PG डिपार्टमेंट्स और कॉलेजों में कांट्रैक्ट पर काम कर रहे इन शिक्षकों को 11 महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और यह एक्सटेंशन 19 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

IMS और मास कॉम के इन टीचर्स के नाम
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) के 6 टीचर्स को दोबारा री-अपॉइंट किया गया है। इनमें डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. अमित शेखर तिर्की, डॉ. नलिन रंजन त्रिपाठी, डॉ. शिल्पी आभा खलखो, डॉ. सोनी कुमारी और डॉ. पूजा कुमार शामिल हैं। वहीं, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में संतोष उरांव को एक्सटेंशन मिला है। इसके अलावा KO कॉलेज गुमला के BCA डिपार्टमेंट में डॉ. अमित कुमार और सिमडेगा कॉलेज के BCA डिपार्टमेंट में कौशिक कुमार को भी सेवा विस्तार दिया गया है।

रांची वीमेंस कॉलेज के 13 टीचर्स शामिल
रांची वीमेंस कॉलेज में कंप्यूटर, IT, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग और BBA कोर्सेज पढ़ा रहे 13 टीचर्स की लिस्ट में नाम हैं। इनमें पूर्णिमा श्रीवास्तव, उर्मिला भगत, डॉ. मीता, डॉली कुमारी, डॉ. सुप्रिया श्रीवास्तव, डॉ. सोमा रॉय, शालिनी जेन मुंडू, रत्ना सिंह, हर्षिता सिन्हा, अहसन, संतोष कुमार यादव, सीमा कुमारी और राकेश कुमार सिन्हा शामिल हैं।
डोरंडा कॉलेज के टीचर्स को भी राहत
डोरंडा कॉलेज में कंप्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेंट से फरजाना खातून, ममता कुमारी और डॉ. अमरदीप कुमार को एक्सटेंशन मिला है। वहीं BSc ऑनर्स IT में साधना मिश्रा और पूनम कुमारी, MCA में अंशुमान मिश्रा और BBA डिपार्टमेंट में डॉ. कुणाल को री-अपॉइंट किया गया है।
FO डॉ. दिलीप प्रसाद का टर्म बढ़ाने की तैयारी
RU के इन-चार्ज फाइनेंस ऑफिसर (FO) डॉ. दिलीप प्रसाद का कार्यकाल बढ़ाने की प्रोसेस भी तेज हो गई है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने उनका टर्म एक साल या रेगुलर अपॉइंटमेंट होने तक बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय से अप्रूवल मांगा है। इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रसाद को राजभवन के निर्देश पर 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था, जो 22 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।
कॉलेजों में स्टाफ की जरूरत का सर्वे
यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन सभी कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेजों में स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड स्टाफ की कमी का असेसमेंट कर रहा है। इसके लिए इस्टेट एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट निदेशालय ने सभी प्रिंसिपल्स को लेटर भेजा है। प्रिंसिपल्स को 13 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक तय फॉर्मेट में रिपोर्ट सबमिट करने को कहा गया है, जिसमें कॉलेज का एरिया, स्टूडेंट्स की संख्या और मेल-फीमेल स्टाफ की अलग-अलग जरूरत की पूरी डिटेल देनी होगी। इसी डेटा के आधार पर नई पोस्टिंग तय की जाएगी।


