Homeझारखंडरांचीमें पार्क के बाहर महिला के साथ सड़क पर मारपीट, सास और...

रांचीमें पार्क के बाहर महिला के साथ सड़क पर मारपीट, सास और ननद पर लगा गंभीर आरोप

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धो कान्हू पार्क के सामने सड़क पर एक महिला के साथ मारपीट, गला दबाने और सोने की चेन छीनने की घटना सामने आई है। इस पूरे मामले को लेकर हातमा की रहने वाली अन्नु कुमार सिंह ने अपनी ही सास मंजू सिन्हा और ननद रूपम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी सास और ननद पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

गेस्ट्स को छोड़ने के दौरान हमला

पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक यह घटना एक अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे की है। पीड़िता अन्नु अपने घर आए मेहमानों को छोड़ने के लिए गेट तक गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान घात लगाकर बैठी सास और ननद ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया।

- Advertisement -

कपड़े फाड़े और सोने की चेन छीनी

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका गला दबाने का प्रयास भी किया। इतना ही नहीं, घटना के दौरान उनके गले से करीब 1.60 लाख रुपये की सोने की चेन भी जबरन छीन ली गई। जब पीड़िता के बीमार पति कुमार अंश उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और धक्का मुक्की की।

भाड़े के गुंडों से धमकी का आरोप

पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें बाहरी गुंडों से जान से मरवाने की धमकी दी है। इस घटना के बाद से पीड़िता और उनका परिवार काफी डरा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है मामला

अन्नु के अनुसार यह पूरा विवाद उनके पैतृक मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि मामला कोर्ट में जाने के बाद मध्यस्थता की कोशिश भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद का कोई हल नहीं निकल सका। फिलहाल पुलिस लालपुर थाना क्षेत्र के इस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...