Homeझारखंडवियतनाम में रांची के योग प्रशिक्षक की मौत, परिवार को मिले 5...

वियतनाम में रांची के योग प्रशिक्षक की मौत, परिवार को मिले 5 लाख

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: वियतनाम में सड़क दुर्घटना के बाद जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी योग प्रशिक्षक राजा कुमार वर्मा के परिवार को झारखंड सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर यह राशि ‘मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत दिवंगत के आश्रितों को दी गई। सहायता राशि श्रम मंत्री और राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में दिवंगत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को सौंपी गई।

- Advertisement -

वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में कर रहे थे काम

राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। इसी दौरान वहां एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विदेश में बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसके बाद परिजनों ने राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए झारखंड सरकार से मदद मांगी थी।

- Advertisement -

CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई

मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने के बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश मंत्रालय और वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क स्थापित किया। जरूरी कागजी और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ।

हनोई से पहले कोलकाता पहुंचा पार्थिव शरीर

सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को हनोई से विमान के जरिए कोलकाता एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद रांची जिला प्रशासन ने कोलकाता से रांची तक पार्थिव शरीर पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था की। 5 अक्टूबर को पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक रांची के कैलास नगर स्थित उनके आवास पहुंचाया गया।

अब परिवार को मिली 5 लाख की आर्थिक मदद

पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद के बाद राज्य सरकार ने दिवंगत के आश्रितों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत परिवार को पांच लाख रुपये दिए गए। विदेश में काम करने के दौरान जान गंवाने वाले राजा कुमार वर्मा के परिवार के लिए यह राशि आर्थिक सहारे के रूप में प्रदान की गई है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...