Homeभारत'ताकत चुनाव में दिखाओ, सड़कें ब्लॉक मत करो', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर...

‘ताकत चुनाव में दिखाओ, सड़कें ब्लॉक मत करो’, दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर भड़के रणवीर शौरी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Delhi protests: दिल्ली की सड़कों पर इस समय हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। CEC ज्ञानेश कुमार के रेजिग्नेशन की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। प्रोटेस्ट के चलते पूरी कैपिटल में भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है और हालात संभालने के लिए दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठा दिया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने इस पूरे मामले पर एंट्री लेते हुए प्रदर्शनकारियों की क्लास लगा दी है।

- Advertisement -

सौरव दास के वीडियो पर फूटा गुस्सा

विवाद तब बढ़ा जब CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास का एक वीडियो सामने आया। इस क्लिप में वे साफ कहते दिखे कि पार्टी और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे, साथ ही उन्होंने आम जनता से भी सड़कों पर उतरने की अपील की। इस वीडियो को अपने X हैंडल पर री-पोस्ट करते हुए रणवीर शौरी ने प्रोटेस्ट के तौर-तरीकों पर सीधे सवाल दाग दिए।

- Advertisement -

‘पावर संसद में दिखाओ, सड़क पर नहीं’

रणवीर शौरी ने अपनी पोस्ट में प्रोटेस्टर्स को सीधे कोर्ट का रास्ता दिखाया। उन्होंने लिखा कि अगर अपनी ताकत दिखानी ही है तो वह संसद और चुनावों में दिखाएं, न कि सड़कों को ब्लॉक करके। एक्टर ने साफ कहा कि अगर सिस्टम या प्रोसेस अनफेयर लग रहा है, तो उसके लिए SC या कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए, क्योंकि डेमोक्रेसी में यही सही रास्ता है।

‘पब्लिक को परेशान करना डेमोक्रेसी नहीं’

सड़कें ब्लॉक करने को लेकर एक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि ट्रैफिक जाम करना, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना और लॉ एंड ऑर्डर को बंधक बना लेना असल में लोकतंत्र की हत्या है। रणवीर शौरी की इस तीखी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है—जहां एक साइड उनके सपोर्ट में है, वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...