Homeझारखंडरंगदारी न देने पर लोहरदगा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी,...

रंगदारी न देने पर लोहरदगा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी, SP बोले, जल्द होगा खुलासा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Lohardaga: लोहरदगा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के हरमू रोड स्थित सीमेंट व्यवसायी राजेंद्र वर्मा को कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के नाम पर व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए लेवी के लिए धमकी दी गई। रंगदारी की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात अपराधियों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

- Advertisement -

व्हाट्सएप पर मिली थी परिणाम भुगतने की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, सीमेंट कारोबारी राजेंद्र वर्मा को दो दिन पहले व्हाट्सएप पर लेवी देने का मैसेज मिला था। मैसेज में साफ लिखा गया था कि अगर लेवी की रकम नहीं दी गई तो बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा। धमकी मिलने के तुरंत बाद पीड़ित कारोबारी ने सदर थाना पुलिस से लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।

- Advertisement -

रात में चलाई गोली, सुबह दुकान खोलने पहुंचे कारोबारी तो खुली पोल

मामले की जांच चल ही रही थी कि शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने राजेंद्र वर्मा की हरमू रोड स्थित दुकान पर पहुंचकर गोली चला दी। रात में ही पुलिस को फायरिंग की भनक लग गई थी और पूरे शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई थी। हालांकि, राजेंद्र वर्मा और उनके परिजनों को रात में घटना की भनक नहीं लग सकी। शनिवार सुबह जब राजेंद्र वर्मा दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर पर गोली के निशान और सुराख देखकर उनके होश उड़ गए।

SP सादिक अनवर रिजवी ने की घटना की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को चिन्हित कर जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...