Homeझारखंडरांची रेल यात्रियों के लिए राहत!, पूजा और ठंड के मौसम में...

रांची रेल यात्रियों के लिए राहत!, पूजा और ठंड के मौसम में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रेल मंत्रालय ने आगामी पूजा त्योहारों, सर्दियों के मौसम और ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने रांची से चलने वाली और कई अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार (विस्तारित फेरे) करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी हो सके।

- Advertisement -

रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर तक चलेगी

विस्तारित योजना के तहत ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का परिचालन 3 अक्टूबर से बढ़ाकर 28 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन हर शनिवार को रांची से आनंद विहार के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से रांची के लिए प्रस्थान करेगी।

- Advertisement -

अजमेर और सांतरागाछी रूट के यात्रियों को भी बड़ी राहत

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं:

ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल… 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर 2026 तक हर सोमवार को सांतरागाछी से खुलेगी।

ट्रेन संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल… 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से रवाना होगी।

रेलवे के इस फैसले से दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले और यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं व यात्रियों को सीधे तौर पर सहूलियत मिलेगी।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...