Homeझारखंडरांची स्टेट लाइब्रेरी में आग लगने की खबर निकली झूठी, MCB ट्रिप...

रांची स्टेट लाइब्रेरी में आग लगने की खबर निकली झूठी, MCB ट्रिप होने पर छात्रों में फैला डर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के स्टेट लाइब्रेरी में अचानक आग लगने की अफवाह से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक लाइब्रेरी में अचानक एमसीबी ट्रिप हो गई, जिसके बाद कुछ छात्रों ने घबराकर फायर एक्सटिंग्विशर चालू कर दिया। इससे लाइब्रेरी में मौजूद विद्यार्थियों के बीच अचानक दहशत फैल गई और लोग बाहर की ओर भागने लगे।

- Advertisement -

दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। हालांकि प्राथमिक जांच और स्थिति का जायजा लेने के बाद पता चला कि लाइब्रेरी में आग लगने की खबर पूरी तरह से एक अफवाह थी। आग से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस पूरी घटना से काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

- Advertisement -

बिजली गुल रहने से पढ़ाई बाधित

आग की अफवाह के बाद काफी देर तक लाइब्रेरी में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इसके कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी पढ़ाई बीच में ही रुक गई।

स्टेट लाइब्रेरियन ने दी जानकारी

मामले पर जानकारी देते हुए स्टेट लाइब्रेरियन ज्योति कुमारी ने स्पष्ट किया कि लाइब्रेरी में किसी भी तरह की आग नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि केवल MCB ट्रिप हुई थी, जिससे छात्र डर गए और गलती से फायर एक्सटिंग्विशर चालू होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...