Homeझारखंडरिम्स के MICU वार्ड से विचाराधीन कैदी फरार, बरियातू थाने में FIR...

रिम्स के MICU वार्ड से विचाराधीन कैदी फरार, बरियातू थाने में FIR दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

RIMS Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के मेडिकल आईसीयू (MICU) से एक विचाराधीन कैदी के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने का मामला सामने आया है। कैदी के फरार होने के बाद बरियातू थाने में आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की विशेष टीम अब फरार कैदी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

- Advertisement -

इलाज के लिए इमरजेंसी से MICU में कराया गया था शिफ्ट

मामले को लेकर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी समीर बास्की के बयान के आधार पर बरियातू थाने में केस दर्ज किया गया है। दर्ज शिकायत के अनुसार, विचाराधीन कैदी हथिया हेम्ब्रोम की तबीयत बिगड़ने पर उसे बेहतर चिकित्सा जांच और उपचार के लिए 20 सितंबर को रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों के परामर्श पर उसे बाद में एमआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया था, जहां कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा था।

- Advertisement -

तड़के 4 बजे मौका पाकर हुआ नौ दो ग्यारह

प्राथमिकी के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह करीब चार बजे हथिया हेम्ब्रोम सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर अचानक वार्ड से गायब हो गया। सुरक्षा में तैनात जवानों को जैसे ही उसके भागने की भनक लगी, अस्पताल परिसर, विभिन्न वार्डों और आसपास के इलाकों में तुरंत खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब आरक्षी ने बरियातू थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...