Homeझारखंडदातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी, CM हेमंत सोरेन ने...

दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी, CM हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव में मां के लिए की प्रार्थना

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ramgarh: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की पावन स्मृति में सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। इस दौरान पूरे गांव में सादगी और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

- Advertisement -

नम आंखों से मां को किया याद, निभाईं परंपराएं

मुख्यमंत्री ने अपनी संथाली और स्थानीय परंपराओं के अनुसार पूजनीय माता की आत्मा की शांति के लिए दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म पूरी की। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए और उन्होंने नम आंखों से अपनी माता को स्मरण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।

- Advertisement -

परिवार के सदस्य और गांव के लोग रहे मौजूद

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सभी सदस्य, सगे-संबंधी और गांव के लोग उपस्थित रहे। गांव के लोगों ने भी स्वर्गीय रूपी सोरेन के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पूरे अनुष्ठान में सहभागी बने।

पूरा कार्यक्रम पूरी तरह सादगी और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर माता की शांति के लिए प्रार्थना की।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...