Homeबिहारप्रेम विवाह के करीब दो महीने बाद जंगल के कुएं में मिला...

प्रेम विवाह के करीब दो महीने बाद जंगल के कुएं में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

रोहतास: रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल से 16 वर्षीय युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी गांव निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, शव को कुएं से निकालने के बाद कथित तौर पर बोरे में रखकर ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर पर बांधकर करीब 20 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल सासाराम ले जाने की तस्वीर सामने आने के बाद शव प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -

दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह, कुएं में मिला शव

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कुमारी ने करीब दो महीने पहले बड्डी थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर निवासी पिंकू बिंद के साथ कथित तौर पर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों डूमरखोह जंगल के आसपास रह रहे थे। इसी बीच डूमरखोह जंगल स्थित एक पुराने कुएं से लक्ष्मी का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

कल्टीवेटर पर शव लाने का वीडियो सामने आने के बाद सवाल

शव को अस्पताल पहुंचाने के तरीके को लेकर मामला चर्चा में है। आरोप है कि कुएं से निकालने के बाद शव को बोरे में बंद कर ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर पर बांधकर करीब 20 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल सासाराम लाया गया।

अस्पताल पहुंचने के बाद शव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजित कुमार के मुताबिक, शव की स्थिति को देखते हुए बेहतर फॉरेंसिक जांच के लिए पटना भेजने का निर्णय लिया गया।

पुलिस ने हत्या का मामला बताया

एसडीपीओ गौरव यादव ने मामले को हत्या से जुड़ा बताया और कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, शव को कल्टीवेटर पर लाकर अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

अब जांच में युवती की मौत के कारण, कथित हत्या की परिस्थितियों और शव को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

(विकाश चंदन की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...