Homeबिहारकार से दारोगा और कमांडो की वर्दी पहनकर निकले आरोपी, रोहतास में...

कार से दारोगा और कमांडो की वर्दी पहनकर निकले आरोपी, रोहतास में फर्जी पुलिस गिरोह का पर्दाफाश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

रोहतास: जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर हाईवे पर लूट की योजना बना रहे कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुलिस की वर्दी और पुलिस से जुड़े सामान का इस्तेमाल कर राहगीरों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

- Advertisement -

पेट्रोल पंप के पास कार में मिले संदिग्ध

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे शिवसागर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पखनारी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे एक उजले रंग की कार में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। सूचना थी कि कार में सवार लोग पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं।

- Advertisement -

सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम-01 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की घेराबंदी कर तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, कार में एक व्यक्ति बिहार पुलिस के दारोगा की फुल वर्दी में था, जिस पर डबल स्टार और ‘RAJNISH SINGH’ नाम की प्लेट लगी थी। वहीं, एक अन्य व्यक्ति बिहार पुलिस कमांडो की वर्दी में मिला, जबकि तीन अन्य लोग सिविल ड्रेस में थे।

पुलिस के अनुसार, दारोगा की वर्दी पहने व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम रजनीश सिंह और बैच 2017 बताया। वर्दी और उसके जवाब पर संदेह होने के बाद पुलिस ने आईडी कार्ड मांगा, जिसके बाद कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

हथियार, फर्जी आईडी और पुलिस से जुड़े सामान बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक 9MM साउंड गन, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और एक XL6 कार बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा यूपी नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट, पुलिस लिखा बोर्ड, स्टीकर, ‘POLICE CAUTION’ LED लाइट, मंकी मास्क, बिहार पुलिस की टोपी और फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए गए।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर शिवसागर थाना कांड संख्या 322/26, दिनांक 26 सितंबर 2026 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में BNS की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण सिंह, दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या, बिरेन्द्र कुमार, इशरार आलम और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इशरार आलम और दिवाकर मौर्या के खिलाफ शास्त्री नगर थाना, पटना में पहले से एक मामला दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई

प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम गौरव यादव ने बताया कि हाईवे पर फर्जी पुलिस बनकर लूट और अन्य अपराध की योजना बना रहे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक रजेश कुमार ठाकुर, सतीश कुमार सिंह, चन्द्रहास कुमार, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक सुजीत पासवान समेत शिवसागर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने कार्रवाई में शामिल पूरी टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

(विकाश चन्दन की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...