Homeझारखंडबोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा...

बोकारो में दिनदहाड़े 21 लाख की छिनतई!, बाइक से पैसे लेकर जा रहे कंपनी के लोगों को लुटेरों ने बनाया निशाना

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. माराफारी थाना क्षेत्र के मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक कंपनी के लोगों से करीब 21 लाख रुपये छीन लिए. बताया जा रहा है कि हिटाची कंपनी से जुड़े लोग बाइक से रुपये लेकर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और रुपये छीनकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कौन थे और वे किस ओर भागे.

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, हिटाची कंपनी से जुड़े लोग बाइक पर बड़ी रकम लेकर जा रहे थे. इसी दौरान माराफारी थाना क्षेत्र के मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें निशाना बनाया. अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाकर रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए. घटना में करीब 22 लाख रुपये की छिनतई की शुरुआती जानकारी सामने आई थी. हालांकि, कंपनी के लोगों ने पुलिस को 21 लाख रुपये छीने जाने की बात बताई है.

- Advertisement -

DSP ने की छिनतई की पुष्टि, रकम और अपराधियों की जांच जारी

घटना को लेकर बोकारो मुख्यालय DSP पवन कुमार ने बताया कि माराफारी थाना क्षेत्र में छिनतई की वारदात हुई है. कंपनी के लोगों ने 21 लाख रुपये छीने जाने की जानकारी दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ताज़ा ख़बरें...

राजस्थान में 9 साल के भोमाराम के साथ आखिर क्या हुआ? रेस्क्यू के बाद सामने आई दुखद खबर

Rajasthan: राजस्थान के फलोदी जिले में बोरवेल में गिरे 9 साल के भोमाराम को...

बोकारो में 21.40 लाख की लूट के बाद उठे सवाल, बिना सुरक्षा के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जा...

Bokaro: बोकारो में अपराधियों ने दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की बड़ी लूट...

मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर CM हेमंत सोरेन ने निभाई परंपरा, परिजनों के साथ पूजा-पाठ के बाद खुद...

Ramgarh: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

ये भी पढ़ें...