
सहरसा: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे Operation Muskaan के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के फेज-11 में पुलिस ने चोरी और गुम हुए 209 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 40 लाख 3 हजार 71 रुपयेबताई गई है।

पुलिस के अनुसार, आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

11 चरणों में 860 मोबाइल किए बरामद
सहरसा पुलिस के मुताबिक, Operation Muskaan Phase-01 से Phase-11 तक अब तक कुल 860 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत 1 करोड़ 56 लाख 42 हजार 83 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने सत्यापन के बाद इन सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस कर दिया है। लगातार चलाए जा रहे इस अभियान से चोरी या गुम हुए मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को राहत मिल रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने बरामद किए सबसे ज्यादा मोबाइल
मोबाइल रिकवरी अभियान में सहरसा के अलग-अलग थानों के पुलिस पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक महीने के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए।
- सदर थाना: सब इंस्पेक्टर नंदन कुमार ने 39 मोबाइल बरामद किए।
- सोनबरसा राज थाना: सुमन कुमार ने 24 मोबाइल रिकवर किए।
- सिमरी बख्तियारपुर थाना: प्रभात कुमार ने 21 मोबाइल बरामद किए।
- बलवाहाट थाना: अमित कुमार ने 20 मोबाइल फोन रिकवर किए।
- महिषी थाना: शिवम सिंह ने एक महीने में 19 मोबाइल बरामद किए।
इन पुलिसकर्मियों की कार्रवाई से अभियान के तहत मोबाइल रिकवरी में तेजी आई है।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों में खुशी
चोरी या गुम हुए मोबाइल को वापस पाने के लिए लोग लंबे समय से पुलिस से संपर्क कर रहे थे। Operation Muskaan के तहत पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश की। बरामदगी के बाद मोबाइल धारकों का सत्यापन किया गया और सही पाए जाने पर फोन उन्हें वापस सौंप दिए गए।
सहरसा पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे मोबाइल रिकवरी अभियान से लोगों को राहत मिल रही है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे अभियानों का उद्देश्य चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है।
(इंद्रदेव की रिपोर्ट)


