Homeबिहारघायल बीए छात्रा के लिए ‘मसीहा’ बने मंत्री संजय पासवान!

घायल बीए छात्रा के लिए ‘मसीहा’ बने मंत्री संजय पासवान!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बखरी: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने सड़क हादसे में घायल बीए की छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मदद की। घटना उस समय हुई, जब मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र बखरी से लौट रहे थे। इसी दौरान मालीपुर से गढ़पुरा जाने वाले मार्ग पर एक छात्रा सड़क हादसे के बाद घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली।

- Advertisement -

सड़क किनारे घायल मिली छात्रा, मंत्री ने रुकवाया काफिला

घायल छात्रा की पहचान मालीपुर के वार्ड संख्या-13 निवासी स्वीटी कुमारी, पिता शत्रुघ्न पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद छात्रा घायल हो गई थी।

- Advertisement -

बखरी से लौटते समय मंत्री संजय पासवान की नजर सड़क किनारे घायल छात्रा पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और छात्रा की मदद के लिए आगे आए। इसके बाद छात्रा को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई, ताकि उसे जल्द प्राथमिक उपचार मिल सके।

मंत्री बोले- घायल को समय पर इलाज मिलना सबसे जरूरी

मंत्री संजय पासवान ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि घटना के समय उनकी प्राथमिकता घायल छात्रा को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाना और उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था।

घटना के बाद मंत्री की ओर से की गई तत्काल मदद की स्थानीय स्तर पर चर्चा रही। छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी की पुष्टि संबंधित अस्पताल या पुलिस की ओर से सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

(बबलू की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...