Homeझारखंडसरायकेला में दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी नजर, अवैध...

सरायकेला में दुर्गा पूजा में हुड़दंग करने वालों पर होगी नजर, अवैध शराब और ड्रंक एंड ड्राइव पर चलेगा अभियान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Saraikela News: सरायकेला में आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी और पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पर हुई चर्चा

बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, चिकित्सा, अग्निशमन और विसर्जन व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते जरूरी इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

पूजा समितियों से भी उनके क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को लेकर सुझाव मांगे गए। साफ-सफाई, सड़कों की स्थिति, बिजली व्यवस्था, अवैध पार्किंग और विसर्जन घाटों से जुड़े सुझावों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

शराब और ड्रंक एंड ड्राइव पर रहेगी खास नजर

त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर नियंत्रण को लेकर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। इसके साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख पूजा स्थलों पर CCTV के जरिए निगरानी रखने और देर रात तक पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने को भी कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

पूजा समितियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक के दौरान पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। पूजा समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

प्रशासन का जोर इस बार पूजा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को बेहतर बनाए रखने पर है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...