
Seraikela news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित Asia Bhawan में शुक्रवार को DC Nitish Kumar Singh की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए जाने वाले मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और उपद्रवियों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

सादे लिबास में पुलिस और CCTV कैमरों से होगी निगरानी
SP Manoj Swargiary ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस की पूरी टीम मजिस्ट्रेट के साथ तैनात रहेगी। आदतन अपराधियों और हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती होगी। इसके अलावा CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

DDC, ADC और SDO समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अधिकारियों को पूजा के दौरान आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया। इस मौके पर DDC Reena Hansda, ADC Jayvardhan Kumar, SDO Abhinav Prakash, SDPO, आदित्यपुर थाना प्रभारी Anjani Kumar और Inspector Rajesh Singh सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।


