Homeझारखंडउमरा के लिए सऊदी जा रहे झारखंड के 47 यात्रियों को झटका!,...

उमरा के लिए सऊदी जा रहे झारखंड के 47 यात्रियों को झटका!, रांची से दिल्ली होते हुए रियाद जाने वाली IndiGo की फ्लाइट कैंसिल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi:  झारखंड से उमरा के लिए सऊदी अरब जाने वाले 47 यात्रियों की यात्रा में सोमवार को अचानक रुकावट आ गई। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली होते हुए रियाद जाने वाली IndiGo की कनेक्टिंग फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी सामने आई है। सभी 47 यात्री सोमवार, 12 अक्टूबर को रांची से अपनी यात्रा शुरू करने वाले थे। लेकिन फ्लाइट रद्द होने से उनकी आगे की यात्रा प्रभावित हो गई।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली जाना था। इसके बाद दिल्ली से सऊदी अरब के रियाद के लिए उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी। यात्रियों ने इसी रूट के अनुसार टिकट बुक कराए थे। फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने के बाद अब यात्रियों के सामने आगे की यात्रा को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।

- Advertisement -

टिकट में दिख रही 12 अक्टूबर की यात्रा, फ्लाइट रद्द होने की वजह साफ नहीं

यात्रा से जुड़े एक यात्री के टिकट की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E 2286, रांची से दिल्ली का रूट और 12 अक्टूबर 2026 की तारीख दर्ज है। टिकट पर बुकिंग कन्फर्म होने की जानकारी दिखाई दे रही है।

हालांकि, फ्लाइट किस वजह से रद्द हुई और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की क्या व्यवस्था की गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एयरलाइन की ओर से रिफंड या दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराने के बारे में भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

उमरा यात्रा के लिए निकलने वाले थे 47 लोग

जानकारी के अनुसार, झारखंड के कुल 47 लोग उमरा के लिए सऊदी अरब रवाना होने वाले थे। उनकी यात्रा रांची से दिल्ली और फिर रियाद तक तय थी। ऐसे में फ्लाइट कैंसिल होने से इन यात्रियों का पूरा यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...