Homeझारखंडरांची के हरमू पार्क में शर्मनाक हरकत, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की...

रांची के हरमू पार्क में शर्मनाक हरकत, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमू पार्क से एक निंदनीय घटना सामने आई है। पार्क में स्थापित भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। घटना रविवार की रात करीब नौ से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई।

- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने प्रतिमा की सफाई की, जताया कड़ा विरोध

- Advertisement -

घटना की खबर फैलते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता तुरंत हरमू स्थित पार्क पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पोती गई कालिख को साफ किया और उसे धोकर स्वच्छ किया। भाजपा नेताओं ने इस घटना को ओछी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए असामाजिक तत्वों की हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की।

थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई, भाजपा नेताओं में दिखा रोष

मामले को लेकर जब अरगोड़ा थाना प्रभारी सतीश गोराई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और न ही थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारी के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है। नेताओं का कहना है कि इतने व्यस्त इलाके में ऐसी घटना होना और पुलिस को इसकी जानकारी न होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि CCTV फुटेज खंगालकर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

ताज़ा ख़बरें...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

कोडरमा में दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर, आपातकालीन नंबर जारी

Koderma news: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों...

ये भी पढ़ें...