Homeझारखंडगिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात!, सीमेंट कारोबारी की पत्नी पर...

गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात!, सीमेंट कारोबारी की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह शहर के बरवाडीह इलाके में सीमेंट और टीएमटी (TMT) सरिया के नामी थोक कारोबारी संजय बर्णवाल की पत्नी नीति देवी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावर की पहचान कोलड़ीहा निवासी संजय दास के रूप में हुई है। आरोपी ने घर के भीतर घुसकर नीति देवी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

बहू का सलवार-सूट पहनकर भागने की कोशिश, CCTV में कैद हुई करतूत

वारदात के बाद आरोपी ने वहां से भागने के लिए एक अजीब चाल चली। उसने नीति देवी की बहू वर्सा रानी का सलवार-सूट पहन लिया और भेष बदलकर बड़े ही आराम से घर से बाहर निकलने लगा। हालांकि, आरोपी की यह पूरी करतूत घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। घटना के समय नीति देवी के पति संजय बर्णवाल और उनका बेटा शुभम दुकान के बाहर खड़े थे, जिससे आरोपी चुपके से घर के अंदर दाखिल हो गया।

- Advertisement -

चीख सुनकर पहुंचे पति और बेटे, ग्रामीणों ने हमलावर को धुना

घर के अंदर से नीति देवी की चीखने की आवाज सुनकर बाहर खड़े पति संजय बर्णवाल और बेटा शुभम तुरंत अंदर की तरफ भागे। महिला को खून से लथपथ देख जब शोर मचा, तो आसपास के स्थानीय लोगों ने भाग रहे आरोपी संजय दास को धर दबोचा। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और बाद में सूचना देकर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

अस्पताल में हालत गंभीर, बकाया पैसे को लेकर हुआ विवाद

गंभीर रूप से घायल नीति देवी को तुरंत इलाज के लिए शहर के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक और गंभीर बनी हुई है। कारोबारी के बेटे शुभम के अनुसार, आरोपी संजय दास दो महीने पहले उनके सीमेंट और सरिया दुकान में काम (स्टाफ) करता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पैसों के बकाये को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हिरासत में आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...