Homeझारखंडदुकानदार की नजर चूकी और गल्ले से गायब हुए 2 लाख!, रांची...

दुकानदार की नजर चूकी और गल्ले से गायब हुए 2 लाख!, रांची HEC मार्केट में दिनदहाड़े चोरी, CCTV में कैद चोर

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एचईसी (HEC) सेक्टर-2 मार्केट में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बाजार स्थित एक बर्तन दुकान में घुसे अज्ञात चोर ने गल्ले से करीब दो लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से आसानी से फरार हो गया। दिन के उजाले में हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

- Advertisement -

दोपहर 12:30 बजे वारदात, गल्ले से उड़ाए दो लाख

घटना सेक्टर-2 मार्केट स्थित ‘श्री किचन’ नामक बर्तन की दुकान की है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति दुकान के अंदर दाखिल हुआ। उस समय दुकानदार या कर्मचारियों का ध्यान थोड़ा भटकते ही आरोपी ने फुर्ती दिखाई और सीधे गल्ले में रखे लगभग दो लाख रुपये निकाल लिए। नकदी समेटने के बाद वह बिना किसी को भनक लगे फौरन वहां से निकल गया।

- Advertisement -

CCTV कैमरे में कैद हुई आरोपी की करतूत

चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी दुकान के भीतर सामान्य रूप से प्रवेश करता, मौका ताड़कर गल्ले से तेजी से नोटों के बंडल निकालता और बाहर भागता साफ नजर आ रहा है। दुकानदार को जब गल्ले से नकदी गायब होने की बात पता चली, तो उसने फुटेज खंगालने के बाद तुरंत जगन्नाथपुर थाना पुलिस को सूचित किया।

फुटेज के सहारे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज के आधार पर संदेही की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आसपास के रास्तों के कैमरों की भी जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का सुराग जुटाने के लिए टीम जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

‘20 साल बेमिसाल’ थीम पर विकास प्रदर्शनी, नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

गयाजी: बिहार में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की...

JDU के प्रदेश सचिव बने सोनू रजक, उमेश सिंह कुशवाहा और नीतीश पटेल का जताया आभार

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव बनाए जाने पर...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

ये भी पढ़ें...