Homeझारखंडसिमडेगा में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे...

सिमडेगा में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Simdega News: सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़गा ओपी इलाके में एक महिला के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनेम लुगुन (25 वर्ष), पिता- जोसफ लुगुन, निवासी जलडेगा (ओड़गा ओपी) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

अकेली महिला को पाकर घर में घुसा था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 26 सितंबर 2026 को जलडेगा थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि वह अपने घर में अकेली थी, तभी मौका पाकर आरोपी एनेम लुगुन जबरन उसके घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद करके उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

- Advertisement -

महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाया

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल

पीड़ित महिला के लिखित आवेदन के आधार पर जलडेगा (ओड़गा ओपी) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी एनेम लुगुन को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 27 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

Menopause: आखिरी पीरियड के आसपास शरीर में क्यों हो सकते हैं अचानक बदलाव? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Health : मेनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति को आमतौर पर महिलाओं के शरीर में होने वाला...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

ये भी पढ़ें...