Homeझारखंडअग्निवीर जवान निकला हत्यारा, सिमडेगा में युवती का मर्डर कर जंगल में...

अग्निवीर जवान निकला हत्यारा, सिमडेगा में युवती का मर्डर कर जंगल में गाड़ा था शव

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Simdega: सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में हुई युवती की सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर जंगल में जमीन के नीचे दबाया गया युवती का शव भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी अनित एक्का है, जिसे कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

शादी की बात और अग्निवीर में चयन के बाद बढ़ा विवाद

मामले की जानकारी देते हुए SDPO धर्मदेव पासवान ने बताया कि 26 सितंबर को जमुना टोप्पो के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर अनित एक्का को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अनित वर्ष 2022 से मृतका झरना टोप्पो के संपर्क में था और दोनों के बीच रिश्ते थे। वर्ष 2024 में अनित का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में हुआ और वह ट्रेनिंग के लिए भोपाल चला गया, जहां से उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में हुई। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां और विवाद बढ़ने लगा।

- Advertisement -

छुट्टी पर आकर की हत्या, शव जंगल में छिपाया

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि विवाद बढ़ने पर वह छुट्टी लेकर सिमडेगा आया था। 24 सितंबर को वह झरना को अपने साथ लेकर निकला और रास्ते में उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने शव को जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया और युवती का मोबाइल फोन शंख नदी में फेंक दिया।

थाने में गढ़ी झूठी कहानी, पुलिस की जांच में पकड़ा गया झूठ

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अगले दिन ठेठईटांगर थाने पहुंचकर एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई। उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी स्कूटी रोककर युवती को जबरन अगवा कर लिया है। हालांकि, पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ और जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...