
Bokaro: बोकारो जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। SP के निर्देश पर 13 अक्टूबर की रात चलाए गए इस अभियान के लिए 77 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 276 पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल थे।

29 थाना व OP क्षेत्रों में 171 ठिकानों पर रेड, 33 गिरफ्तार
गठित पुलिस टीमों ने जिले के 29 थाना और OP क्षेत्रों में चिह्नित 171 संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न मामलों में शामिल कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनमें 27 वारंटी और विभिन्न कांडों में वांछित 6 आरोपी शामिल हैं।

32 NBW वारंट निष्पादित, लंबे समय से फरार 3 स्थायी वारंटी भी दबोचे गए
अभियान के दौरान पुलिस ने रिकॉर्ड के आधार पर 32 NBW वारंटों का निष्पादन किया। इसमें लंबे समय से लंबित 3 स्थायी वारंट भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार अपराधियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


