Homeबिहारसीतामढ़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी...

सीतामढ़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले के रीगा क्षेत्र के रेवासी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूसबरामद किए हैं।

- Advertisement -

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर अहले सुबह रीगा में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने देखा। पुलिस को देखते ही तीनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। जल्दबाजी में बाइक गिर गई। इसके बाद पुलिस के अनुसार, पकड़े जाने के डर से तीनों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए।

- Advertisement -

तीनों घायल बदमाशों की पहचान

मुठभेड़ में घायल आरोपियों की पहचान रीगा के रमनगरा निवासी सुनील कुशवाहा, बेलसंड निवासी मणि कुमार और गाढ़ा निवासी इंदल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुशवाहा दिनेश यादव हत्याकांड में आरोपित है और वह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस तीनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

अस्पताल में चल रहा इलाज

मुठभेड़ के बाद तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे या नहीं और उनके साथ किसी अन्य व्यक्ति के जुड़े होने की जानकारी है या नहीं।

(शहीद रेज़ा की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...