Homeझारखंडकेंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में भाषण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में भाषण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के जनसंचार विभाग द्वारा सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के सहयोग से मंगलवार को भाषण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता, ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को बढ़ावा देना था।

- Advertisement -

- Advertisement -

कार्यक्रम में CCL की नोडल अधिकारी श्रीमती खुशबू लता, सीनियर मैनेजर (HR) श्री संतोष कुमार और डिप्टी MS डॉ. शिल्पी झा उपस्थित रहे

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रश्मि वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, युवा ही समाज में बदलाव के सबसे बड़े संवाहक हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाकर वे एक पारदर्शी और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. देवव्रत सिंह ने कहा, “ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सोच को सही दिशा देती हैं और उन्हें समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती हैं। डॉ. अमरेंद्र सिंह ने कहा, ईमानदारी कोई बाहरी नियम नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों का हिस्सा होनी चाहिए, तभी एक स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सकती है। इस अवसर पर सीनियर मैनेजर (HR) श्री संतोष कुमार ने सतर्कता (Vigilance) की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा, सतर्कता केवल नियमों का पालन करना नहीं है, बल्कि यह किसी भी संस्थान और समाज को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाए रखने का सबसे मजबूत स्तंभ है।

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निशांत कुमार ने प्रथम, आदित्य अलख ने द्वितीय और आकांक्षा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अतुल प्रकाश प्रथम, अर्चना कुमारी द्वितीय और आरोही सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही अनन्या झा और रिया कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने विचारों को प्रभावी और रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...